Samastipur

“पिकअप ने रेलवे क्रॉसिंग के बूम में मारी टक्कर: समस्तीपुर में सिग्नल सिस्टम फेल

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रविवार शाम 6 बजे मुक्तापुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक पिकअप ने गेट की बूम को तोड़ दिया। इस घटना से गुमटी का इनकमिंग और आउटर सिग्नल फेल हो गया।घटना उस समय हुई जब समस्तीपुर से दरभंगा जा रही एक सवारी गाड़ी की क्रॉसिंग होनी थी। गेटमैन द्वारा फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान गोदरेज सामान से लदे एक पिकअप ने गेट की बूम को टक्कर मार दी। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो ट्रेनों का परिचालन बाधित

RPF पोस्ट प्रभारी अभिनाश कुरेशिया ने बताया कि अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से सिग्नल सिस्टम प्रभावित हुआ है। इससे दो ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा। RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप को जब्त कर लिया।

रेलवे अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे बाद सिग्नल सिस्टम को बहाल कर दिया गया। इस दौरान मुक्तापुर गुमटी के पास जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे RPF ने नियंत्रित किया। घटना की जांच जारी है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!