Samastipur

“व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत:समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर हुआ हादसा,निकला था टहलने

समस्तीपुर.समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के सिंघीया घाट स्टेशन के पास सुबह टहलने निकले व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन वार्ड 4 निवासी शंकर प्रसाद के रूप में हुई। वह जगेश्वर महतो का बेटा था। परिजनों के अनुसार, शंकर पिछले 6 महीनों से मानसिक रोगी था।घटना की जानकारी तब मिली जब देर होने पर मृतक का बड़ा बेटा राहुल कुमार उन्हें खोजने निकला। स्टेशन पर पहुंचकर उसने अपने पिता के शव की पहचान की। परिवार में तीन भाई-बहन हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्या बोलें थानाध्यक्ष

रेल थाना अध्यक्ष राजेश पासवान ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। रेल प्रशासन आगे की कार्यवाही में जुटा है। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!