DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय:3 बच्चों की मां की लाश मिली:पति हैदराबाद में फैक्ट्री में करते काम,हत्या का आरोप

“दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। मृतका की पहचान संगीता देवी (32) के रूप में हुई है। वह राजा चौक निवासी शंभू राय की पत्नी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संगीता के पति हैदराबाद में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह 3 बच्चों के साथ घर में रहती थी। मृतका के भाई उमेश राय ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2009 में शंभू कुमार से हुई थी। दंपती के 2 लड़के और एक लड़की है।

उमेश के अनुसार, उनकी बहन को सास और देवर प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह उनके भांजे ने फोन कर संगीता की मौत की सूचना दी। परिजनों को पहले बताया गया कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। बाद में उसका शव कमरे से बरामद हुआ।

ससुराल वालों ने कहा, आत्महत्या की

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि संगीता ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!