Samastipur

“समस्तीपुर में नदी में उपलाता शव बरामद:7 दिन पहले मौत होने की आशंका

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर छतौना गांव के पास बूढी गंडक नदी में सोमवार को उपलाता हुआ एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि इसकी मौत कम से कम 5 से 7 दिन पूर्व हुई है।आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या कर नदी में फेंका गया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस की टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोगो ने कहा- नहीं हो पाई शव की पहचान

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सुबह नदी की ओर स्नान करने गए कुछ लोगों ने माधोपुर घाट के पास अधेड़ का शव नदी में उपलाता हुआ देखा। जिसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी।बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको नदी से बाहर निकाल लेकिन भीड़ में किसी ने अधेड़ की पहचान नहीं की। जिससे आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ कहीं दूसरे जगह का रहने वाला है, जो नदी में बहता हुआ यहां चलाया है।

पुलिस पदाधिकारी ने कहा- 7 दिन पहले मौत होने की आशंका

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि इसकी मौत 5 से 7 दिन पूर्व हुई है मौत किस कारण से हुई है या स्पष्ट नहीं है। आसपास के लोगों ने शव की पहचान नहीं की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला हत्या है या आत्महत्या जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!