Samastipur

“बेगूसराय पहुंची मिशन हेल्दी भारत यात्रा:स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा, जंक फूड से बचने की सलाह

बेगूसराय.मिशन हेल्दी भारत यात्रा आज बेगूसराय पहुंची। जहां जीडी कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए गए। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मिशन का समर्थन किया। जिससे स्पष्ट लग रहा था कि आने वाली पीढ़ी इस अभियान को आगे ले जाने के लिए तैयार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संस्थापक तपसी उपाध्याय ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पशु क्रूरता विषयों पर चर्चा की। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य भी बताया। कहा कि बच्चों और युवाओं का प्यार और समर्थन मिल रहा है, वह अविस्मरणीय है। यह दिखाता है कि हमारा भारत सही दिशा में बढ़ रहा है, हम सब मिलकर इसे और बेहतर बना सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना जरूरी

जीडी कॉलेज में मिशन हेल्थी भारत के तहत सेहत केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के साथ तापसी उपाध्याय ने वार्ता की। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पियर एडुकेटर सुमित कुमार और धन्यवाद ज्ञापन नीतीश कुमार ने किया। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ से सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर हैं, स्वास्थ्य मिशन को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

हम सबको नियमित रूप से योगा करना चाहिए, जंक फूड से बचना चाहिए, खाने में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी ए सेहत केंद्र के नोडल ऑफिसर डॉ. सहर अफरोज ने कहा कि तपसी जिस मिशन को लेकर आप निकले हैं, उसमें कामयाबी मिलेगी, बीमार पड़ने पर खुद का डॉक्टर नहीं बनें।

पियर एडुकेटर सुमित कुमार और नीतीश कुमार ने कहा कि आज के समय में सही जानकारी का होना बहुत जरूरी है। बहुत बार लोग गलत जानकारी के आभाव में सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं करवा पाते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता हैं। अजित औऱ् सूरज कुमार ने कहा कि हम लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए ससमय भोजन और हेल्दी फूड को बढ़ावा देना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!