Samastipur

“समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत: परिजन बोलें- मर्डर किया गया,सास-ससुर और देवर फरार

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के बाजितपुर मेयारी गांव में रविवार रात संदिग्ध हालत विवाहिता की मौत हो गई। महिला की पहचान गांव के अमरजीत कुमार राय की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। लक्ष्मी के ससुराल वालों का कहना है कि उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। हालांकि मायके वालों का आरोप है कि लक्ष्मी की गला घोंट कर हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हत्या से पहले की गई मारपीट

मृतका के फुफेरे भाई विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे सूचना मिली कि लक्ष्मी ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब परिवार के लोग मेयारी गांव पहुंचे तो घटनास्थल की स्थिति देखकर लगा की लक्ष्मी की गला घोंट कर हत्या की गई है। घटना के बाद उसके ससुराल वाले भी घर से फरार हो गए हैं। उसका पति अमरजीत गुजरात में मजदूरी करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले ही सास-ससुर और दो देवरों के साथ यहां रहती थी। ‌

विनोद ने आरोप लगाया है 2 दिन पहले भी सास-ससुर ने झगड़ा किया गया था। उसके साथ मारपीट भी की गई थी, जब वो लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे तो उसके गर्दन पर कई तरह के खरोच के निशान थे। हाथ में भी जख्म के निशान थे। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई है।

क्या बोली पुलिस

ASP संजय पांडे ने बताया कि विवाहित की मौत की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि विवाहिता की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। अभी मायके वालों द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!