Patna

‘8 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों की प्रताड़ना का जिक्र,पत्नी,सास-साले की वजह से जान दे रहा हूं

भागलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर इलाके का है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (26) के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उन्होंने डायरी के 8 पन्नों में सुसाइड नोट लिखा है। दीपक ने अपनी नोट में मौत के लिए अपनी पत्नी, सास और साला को जिम्मेदार ठहराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुसाइड नोट में पत्नी समेत ससुराल के चार लोगों का जिक्र है। जिन पर प्रताड़ित करने का आरोप है। दीपक ने लिखा- ‘पत्नी ने पिछले 9 महीने से मेरा नंबर ब्लॉक करके रखा है। मेरी उससे बात नहीं होती है। लोग मुझ पर हंसते हैं।”ससुराल वालो ने स्थानीय पुलिस के जरिए नोटिस भेज कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिससे में काफी परेशान हूं।’2020 में दीपक की शादी झारखंड के साहिबगंज जिले में हुई थी। शादी के तीन साल बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से दीपक डिप्रेशन में था।

सुसराल वालों ने दारू पीकर गाली-गलौज का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

‘एक लाख कमाएगा तब हम अपना बेटी को विदा करेंगे’

वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। दीपक ने कमरे को बंद कर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगाई और जान दे दी। जब मृतक का भाई बंटी वापस घर आया तो सुसाइड का पता चला। इसके बाद स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी।बंटी ने बताया कि ‘ससुराल वालों का कहना था कि लड़का कमाता नहीं है। दिनभर नशा करता है। ससुराल वाले कहते थे कि एक लाख कमाएगा तब हम अपना बेटी को विदा करेंगे।’कई बार लड़की के घर साहिबगंज विदाई के लिए पहुंचे थे, लेकिन लड़की को विदा नहीं किया। वहां उनका साला पिंटू मंडल मारपीट करता था।

FSL की टीम ने लिए सैंपल

इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बबरगंज पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया है और मामले की जांच कर रही है।

दीपक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है। मीडियाकर्मियों को घर के अंदर जाने से परिजन रोक रहे हैं।2020 में दीपक की शादी हुई थी। 2023 से पत्नी अलग रहती है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!