Samastipur

“समस्तीपुर में ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप: पति ने कहा-रास्ते में बाइक से गिर गई

समस्तीपुर में विवाहिता की मौत हुई है। पति के अनुसार महिला की बाइक से गिरकर जान गई है और मृतका की मां ने ससुराल वालों हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां इंद्राणी कह रही कि पति और ससुराल वालों ने सिर कुचल कर मार डाला, फिर दुर्घटना बताकर मामले को रफा-दफा करना चाह रहे हैं। मामला हत्या का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका की पहचान शहर के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 के राजीव कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना का है।

रविवार को ससुराल जा रहे थे, तभी हादसा हुआ- पति

मनीषा के पति राजीव ने कहा कि रविवार को बाइक से समस्तीपुर से अंगारघाट अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर से आगे बूढी गंडक नदी के बाध वाली सड़क पर अचानक बाइक से गिर गई। इसके बाद बाध के ही एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के मोहनपुर के इमरजेंसी हॉस्पिटल में उन्हें रात एडमिट कराया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी अपने ससुराल वालों को दी।

ससुराल वाले हमेशा मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे

मनीषा की मां अंगार घाट थाना क्षेत्र निवासी इंद्राणी कुमारी ने कहा कि 2018 में मेरी बेटी की शादी हुई थी। मनीषा मेरी इकलौती संतान थी। मनीषा के पति राजीव और उसके ससुराल वाले हमेशा उसे तंग करते थे। उसे मायके में रहने को बोलते थे। ससुराल में हिस्सा देना नहीं चाहते थे। हमेशा उसके साथ मारपीट की जाती थी।आरोप लगाया है कि रविवार को उसका सिर कुचल दिया गया है। जिसमें उसका पति, उसके भाई और अन्य शामिल हैं। हत्या को घटना का रूप दिया जा रहा है। पहले भी मेरी बेटी को हत्या की धमकी दी थी।

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!