Patna

“मैंने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को जहर देकर मारा’:पति-ननद संग जुर्म कबुला

मुजफ्फरपुर में एक महिला शुक्रवार को SSP ऑफिस पहुंची और कहा कि मैंने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या की है। मुझे और मेरे प्रेमी को गिरफ्तार किया जाए। महिला आवेदन लेकर अपने पति और ननद के साथ SSP ऑफिस पहुंची थी। महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आखिर उसने अपने ससुर की हत्या की साजिश कैसे रची थी। दरअसल, 23 फरवरी 2025 को करजा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में 55 साल के प्रगाश पासवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के बेटे पंकज कुमार ने अपनी पत्नी सोनी कुमारी और गांव के राणा पासवान पर अवैध संबंध में पिता को खाना में जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अब इस मामले का खुलासा खुद मृतक की बहू सोनी कुमारी ने SSP सुशील कुमार से मिलकर किया है। पत्रकारों से बातचीत में सोनी कुमारी ने कहा कि मेरा प्रेमी राणा पासवान मुझे बार-बार धमकी देता था कि या तो तुम अपने पति को मार दो या फिर अपने ससुर को मार दो। नहीं तो मैं खुद दोनों में किसी को मार दूंगा।

आरोपी अभी भी मेरे पति को धमकी देता है, वो आपराधिक किस्म का आदमी है। कुछ दिन पहले उसने मेरे पिता और ससुर से झगड़ा किया था, तो हम लोगों ने केस किया था। जब ये बात उसे पता चली तो उसने एक बार फिर से मेरे ससुर और पति के साथ मारपीट की। इसके बाद मुझे भी धमकी भी दी।

महिला ने बताया कि मेरे पति घर से बाहर रहते थे। घर पर ससुर और मैं रहती थी। राणा पासवान का मेरे घर की ओर आना जाना था। इसी दौरान मेरी उससे जान पहचान हुई, फिर उसने मुझे मोबाइल खरीदकर दिया। सोनी ने बताया कि मेरा अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध भी था, इसलिए वो चाहता था कि पति के बाहर रहते घर में ससुर न रहे और वो आराम से आना जाना कर सके। इसलिए वो मुझ पर ससुर या फिर पति को जहर देकर मारने का दबाव देता था।

23 फरवरी को खाने में जहर मिलाकर दिया
सोनी ने बताया कि घटना के बाद मेरे पिता को ये बात पता चली, तो उन्होंने लोकलाज की वजह से मेरा नाम न देकर सिर्फ मेरे प्रेमी और उसके पिता का नाम FIR में दिया था, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, राणा पासवान को गिरफ्तार नहीं कर रही है, इसलिए मैं आज अपने पति, ननद और गांव के लोगों के साथ कबूल करने आई हूं कि मैंने और मेरे प्रेमी ने ही मिलकर ससुर की हत्या की है।

मृतक की बेटी बोली- भाई बाहर रहता था, इसका आरोपी ने फायदा उठाया

मृतक की बेटी रीना देवी ने बताया कि मेरा भाई पंकज कुमार पेशे से ड्राइवर है और गुवाहाटी के सिलिगुड़ी में गाड़ी चलाता है। अक्सर वो काम की वजह से बाहर रहता है। घर में भाभी को अकेला पाकर रंजीत पासवान के बेटे राणा पासवान ने मेरी भाभी को प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद जबरन जहर लाकर दिया, जिसे मेरी भाभी ने मेरे पिता को खाने में मिलाकर खिला दिया।

हम लोग चाहते हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी हो। आरोपी फिलहाल अपने ननिहाल में रहता है। मेरी भाभी ने गांव और समाज के सामने स्वीकार किया कि आरोपी ने ही जहर लाकर दिया था, जिसे मैंने अपने ससुर को दे दिया।

2017 में सोनी और पंकज की हुई थी शादी

पंकज कुमार ने बताया कि मेरी शादी साल 2017 में हुई थी। मेरे दो बच्चे हैं। मेरी पत्नी ने घटना की जानकारी दी थी। हम लोगों ने करजा थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पंकज ने कहा कि तीन महीने पहले मुझे पता चला कि पत्नी का राणा पासवान से प्रेम संबंध है। जब मैंने राणा से बात की तो उसने मेरे साथ मारपीट की।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!