Patna

“पटना में गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खुद को मारी गोली,प्रेमिका की शादी की बात सुन दिल्ली से पटना आया,अफेयर

पटना में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोनू (28) के रूप में हुई है। वो दिल्ली में प्लम्बर का काम करता था। मोनू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से एक दिन पहले दिल्ली से बाढ़ अपने गांव दयाचक आया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने खुद की कनपटी में गोली मार ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय मोनू किसी से फोन पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान ही उसने खुद को शूट कर लिया।

इस पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है। CCTV में दूर बैठा युवक खुद को गोली मारता दिख रहा है। गोली चलने के बाद पास बैठा एक युवक भागने लगता है। जहां, उसने खुद को शूट किया, वहीं पास में पंडाल भी लगा है। मामला बुधवार को दयाचक मोहल्ले में स्थानीय टीओपी के पास का है।मोनू की प्रेमिका की शादी गुरुवार (6 मार्च) को है। मृतक के भांजे रोहित ने बताया, ‘मोनू 2 दिन पहले ही दिल्ली से दयाचक अपने घर आया था। उसका पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।’

‘लड़की की शादी के एक दिन पहले ही वह यहां आया था। वह लड़की के घर उससे शादी की बात करने गया, लेकिन उसने मना कर दिया। लड़की का कहना था कि परिवार की सहमति के बिना शादी नहीं हो सकती। इसी वजह से उसने अपनी जान दे दी।

बहन बोली- नहीं पता क्यों की आत्महत्या

मौसेरी बहन रेखा कुमारी ने बताया, ‘मोनू के पिता अशोक प्रसाद दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिली है, लेकिन आत्महत्या का कारण साफ नहीं है।’

वहीं, नगर परिषद मुख्य पार्षद संजय कुमार ने कहा-

गोली की आवाज कर सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गोली मारने से पहले वो किसी से फोन पर बात कर रहा था। अब खुद को शूट क्यो किया इसकी जानकारी नहीं है।शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। FSL की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। राकेश कुमार, ASP,बाढ़

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!