Samastipur

छापेमारी में नकली ब्रांडेड सामान बरामद, दुकानदार फरार:पैकेजिंग मशीन और रैपर भी जब्त किए

समस्तीपुर के बीथान थाना क्षेत्र में नकली ब्रांडेड सामान बेचने का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रखंड क्षेत्र के विथान में शशि भूषण प्रसाद के गोदाम से करीब 2 लाख रुपए का नकली सामान बरामद किया। टीम ने फॉर्च्यून तेल के 304 पैकेट, ग्लूकोज डी के 180 पैकेट और पतंजलि के 210 खाली डब्बे जब्त किए।

इसके अलावा फॉर्च्यून तेल, हार्पिक, डेटॉल साबून और फेविकॉल के स्टिकर भी बरामद हुए। आरोपी अपने मकान में ही दुकान चलाता था, जहां नकली सामान बेचा जाता था। छापेमारी के दौरान पैकेजिंग मशीन और रैपर भी जब्त किए गए।

कंपनियों के लेबल का गलत इस्तेमाल

थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बाजार में नकली सामान बिकने की शिकायत मिली थी। विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर यहां से सामान खरीदा और जांच की। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.बरामद तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के लेबल का गलत इस्तेमाल कर लोगों से ठगी कर रहा था।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!