Patna

“उत्पाद थाना की ASI निलंबित,शराब तस्कर के साथ बातचीत का वायरल हुआ था ऑडियो

मुजफ्फरपुर.उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक सोनी महिवाल का एक ऑडियो वायरल हुआ था।मुजफ्फरपुर मद्यनिषेध थाना की सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सोनी महिवाल को शराब तस्करों से सांठ-गांठ और वायरल ऑडियो क्लिप मामले में गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किया। जांच में दोषी पाई गई महिला एएसआई का ऑडियो क्लिप से संलिप्तता स्वीकार की गई है। विभागीय कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, एएसआई सोनी महिवाल पर शराब तस्करों से सांठगांठ करने का आरोप है। एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया। इस क्लिप में एएसआई सोनी महिवाल, दिलीप साह नाम के एक व्यक्ति पर दबाव डालती और फंसाने की धमकी देती हुई सुनाई दे रही हैं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस मामले की जांच की।

जांच में क्या पाया गया?

जांच में पाया गया कि एएसआई सोनी महिवाल की शराब कारोबारियों के साथ मिलीभगत थी। विभाग ने ऑडियो क्लिप की सच्चाई भी जांची। जांच में यह सही पाई गई।विभाग के अनुसार, एएसआई सोनी महिवाल ने विभाग के जांच अधिकारी के समक्ष खुद माना है कि वायरल ऑडियो क्लिप में उनकी ही आवाज है। पीड़ित दिलीप साह ने भी इस ऑडियो की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल विश्वकर्मा पूजा से पहले उनकी एएसआई से शराब के बारे में बात हुई थी। मुजफ्फरपुर के डीएम की जांच रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि सोनी महिवाल ने बातचीत के दौरान एक बड़े अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी की थी।

उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक सोनी महिवाल का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिलाधिकारी के द्वारा जांच के लिए दिया गया था। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि सूचक और महिला ASI के बीच का ही ऑडियो था। ऑडियो में एक वरीय अधिकारी के बारे में भी अशोभनीय टिप्पणी की गई है। जिसके बाद मुख्यालय से ASI सोनी महिवाल के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उनको निलंबित कर दिया गया है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!