PatnaSamastipurVaishali

“बिहार:बच्चों को खाने में अंडा नहीं मिलेगा:बर्ड फ्लू की आशंका से लगी रोक,शुक्रवार को बच्चों को मौसमी फल दिया जाएगा

“बिहार:राज्य में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखकर मिड डे मील योजना के मेनू से अंडा हटा दिया गया है। शुक्रवार को अभी सभी बच्चों को एमडीएम में मौसमी फल सेब या केला दिया जाएगा। इसको लेकर मध्याह्न भोजन योजना निदेशक साहिला ने सभी जिलों के डीईओ व डीपीओ एमडीएम को निर्देश जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कहा है कि वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों को मेनू के अनुसार दिए जाने वाले अंडे पर तत्काल रोक लगा दी जाए। बर्ड फ्लू का प्रकोप राज्य के कई जिलों में बढ़ गया है। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को बर्ड फ्लू के मद्देनजर अलर्ट किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने भी निर्देश दिया है कि एमडीएम में बच्चों को अंडा देने पर तत्काल रोक लगा दी जाए।

स्कूलों का मांसाहारी मेनू बदलेगा, अब सब शाकाहारी
एमडीएम के मेनू में शुक्रवार को अंडा निर्धारित किया गया है। वहीं, जो बच्चे शाकाहारी है, उन्हें 100 ग्राम वजन का मौसमी फल दिया जाता है। विभाग की ओर से निर्देश है कि जो बच्चे शाकाहारी हैं, केवल उन्हें ही फल दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों से शपथ पत्र भी लिया गया है। शेष बच्चों को अंडा दिया जा रहा है। बर्ड फ्लू को देखकर अंडा की बजाय सभी को फल देने का निर्देश दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!