BegusaraiNew To India

गैस रिसाव की वजह से आर्मी के जवान की मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा गांव:बेगूसराय निवासी जवान की कोलकाता में थी पोस्टिंग

बेगूसराय.इंडियन आर्मी में लिपिक के पद पर कार्यरत बेगूसराय के रामदीरी निवासी विवेक कुमार की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया है। मौके पर उपस्थित हजारों लोगों ने जवान के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिसके बाद अंतिम संस्कार रामदीरी गंगा घाट पर किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मटिहानी प्रखंड के रामदीरी गांव स्थित भवानंदपुर टोला निवासी सहदेव सिंह का पुत्र विवेक कुमार (30) इंडियन आर्मी में फिलहाल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तैनात थे। पिछले सप्ताह सुबह में गैस पर पानी गर्म करने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। जिसमें विवेक कुमार झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायल हालत में उन्हें कोलकाता के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनके गांव रामदीरी एवं ससुराल नयागांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उसी समय से गांव और ससुराल ही नहीं जिले भर के लोग पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे।

अंतिम दर्शन के लिए जुटी लोगों की भीड़

जानकारी के अनुसार, कोलकाता में सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज विवेक का पार्थिव शरीर रामदीरी गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही हजारों की भीड़ गुप्ता-लखमिनियां बांध पर जुटी हुई थी। वहां से लोगों की भीड़ भारत मां का जयकारा लगाते हुए शव वाहन को पैतृक आवास पर ले गए। जहां परिजनों को हजारों लोगों के दर्शन के बाद अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाया गया।

शादी के 7 साल बाद ही शहादत

विवेक के रिश्तेदार और पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रामदीरी के लाल की मौत पर पूरा बेगूसराय मातम मना रहा है। लोग विवेक कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विवेक की शादी 2017 में हुई थी और उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। विवेक एक होनहार और अच्छे युवा थे। शादी के महज 7 साल की में ही उनकी शहादत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!