Samastipur

“इंटर के छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या:समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने आयुष कुमार (18) की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना केंद्रीय विद्यालय के पीछे की है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जितवारपुर बुलेचक गांव निवासी अशोक राय के बेटे आयुष कुमार के रूप में की गई है। आयुष इंटर का छात्र था। आयुष बाइक से घर का सामना लाने निकला था। केंद्रीय विद्यालय के पास से गुजरने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर उसे गोली मार दी। स्थानीय लोगों उसे सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक के पिता अशोक राय ने बताया कि वह पेंटर का काम करते हैं। उनका बेटा आयुष ज्यादातर अपने ननिहाल, नगर थाना क्षेत्र के मगरदही गांव में रहता है। उनके ससुराल वालों का पड़ोस के ही साजन कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। साजन कुमार ने ही आयुष गोली मारकर हत्या की है। घटना की सूचना पर नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। ‌

जल्द होगी बदमाशों की गिरफ्तारी : पुलिस

ASP संजय पांडेय ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!