DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंसराय:एनएच 28 चांद चौर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल:शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे दोनों

“दलसिंसराय में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 चांद चौर की है। मृतक की पहचान बेलारी वार्ड 5 निवासी परिमल झा के बेटे अनन्त झा (32) के रूप में हुई है। अनन्त अपने दोस्त चंदन कुमार के साथ बाइक से अपने ससुराल अशीनचौक दलसिंहसराय जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनन्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शादी समारोह में शामिल होने आए थे दोनों

 

112 की पुलिस ने घायल चंदन को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक अनन्त दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास निजी शौचालय का संचालन करता था। वह राजस्थान में भी काम करता था और गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका दो साल का एक बच्चा है।

 

एसआई लक्ष्य प्रकाश झा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!