Patna

होली पर चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पकड़ा और करा दी शादी

पटना के नौबतपुर के अमरपुरा गांव में एक अजीब घटना सामने आयी है. गांववालों ने एक प्रेमी को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलते हुए पकड़कर उसकी शादी उसी लड़की से करवा दी. अविनाश कुमार (20) और सोनाली कुमारी (19) के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था. होली के दिन अपनी प्रेमिका को हैपी होली बोलने चोरी-छिपे उसके गांव पहुंचा था. दोनों के परिवार इस रिश्ते के बारे में जानते थे और शादी के लिए सहमति भी दी थी, लेकिन फिर भी अविनाश बार-बार सोनाली से मिलने उसके गांव पहुंच जाता था

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समझाने के बावजूद लड़के का मिलना
ग्रामीणों ने कई बार अविनाश को समझाया था कि शादी से पहले ऐसा मिलना ठीक नहीं है लेकिन अविनाश ने उनकी बातों की अनदेखी की. गांववाले उसकी हरकतों से परेशान हो गए थे क्योंकि वह लगातार लड़की से मिलने के लिए गांव आ रहा था. इस बार जब वह लड़की से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी शादी शिव मंदिर में करवा दी.

ग्रामीणों का उत्सव: मंदिर में शादी की धूम
ग्रामीणों और सोनाली के परिजनों की मौजूदगी में शिव मंदिर में शादी संपन्न हुई. गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया. देर रात तक मंदिर में लोगों की भीड़ जमा रही. इस शादी ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और सभी इसे एक अनोखी घटना के रूप में देख रहे हैं.

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!