Samastipur

समस्तीपुर:करेह नदी से मिला युवक का शव:नाविकों की मदद से निकाला गया

समस्तीपुर के शिवाजी नगर प्रखंड में कांकर घाट पुल के पास करेह नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा। सूचना मिलते ही शिवाजी नगर और रोसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष आंकी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रोसड़ा पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। शव को निकालने के तीन घंटे बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!