Patna

“समाज का मिला साथ तो राधा-कृष्ण मंदिर में लिए सात फेरे,प्रेम की मिसाल बनी बिहार की ये शादी

बिहार के रोहतास के दिनारा में एक प्रेम कहानी का सुखद अंत हुआ. जब समाज ने प्रेमी युगल का साथ देते हुए उनकी शादी करवा दी. डिहरा, दिनारा के रहने वाले मोनू यादव उर्फ श्याम नारायण और बिगन डिहरा, नरवर पंचायत की निवासी विभा ने पढ़ाई-लिखाई के दौरान एक-दूसरे को चाहा और एक साल तक अपने रिश्ते को निभाते रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समाज बना सहारा, परिवारों की सहमति से बना रिश्ता
छिप-छिपकर मिलने वाले इस जोड़े को जब परिवार वालों ने साथ देख लिया, तो प्रेम कहानी गांव में चर्चा का विषय बन गई. लड़की के परिजन समाज में बदनामी को लेकर चिंतित हो गए और उन्होंने कोचस पंचायत के पूर्व मुखिया लाल साहब सिंह यादव और समाजसेवी तेज प्रताप यादव से मदद मांगी.

समाज की मदद से दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई. शुरुआत में प्रेमी पक्ष विवाह को लेकर अनबन कर रहा था. लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से सहमति बन गई. अंततः, दोनों की शादी सासाराम के राधा-कृष्ण मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से करवाई गई.

प्रेम की मिसाल बनी शादी, गांव वालों ने दिया आशीर्वाद
चूंकि दोनों एक ही जाति से थे, इसलिए विवाह में कोई सामाजिक बाधा भी नहीं आई. शादी के बाद प्रेमी जोड़ा बेहद खुश दिखा और उन्होंने गांववालों का आभार जताया. मोनू यादव ने कहा, “हमारे प्रेम की राह आसान नहीं थी, लेकिन समाज ने हमारा साथ दिया, जिससे हम जीवनभर के साथी बन सके.”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!