Samastipur

समस्तीपुर-दलसिंहसराय के बीच बीएसएफ जवान को चाय में नशीली पदार्थ खिलाकर लूटने के आरोप में गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के समस्तीपुर-दलसिंहसराय के बीच बीएसएफ जवान को चाय में नशीली पदार्थ खिलाकर लूटने के मामले में रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर और थावे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार नशाखुरानी गिरोह के सदस्य की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के महाराज जी पोखर वार्ड नं 39 निवासी मो. आसिफ और इसी मोहल्ले के महताब आलम के अलावा कांटी थाना क्षेत्र के साइन वार्ड पांच के सादरे आलम के रूप में हुई है.

रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी की रात अमृतसर से जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से बीएसएफ का जवान शंकर रावत को ट्रेन में ही महताब और सदरे आलम ने चाय में नशीली पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया. मौके पर थाना अध्यक्ष बी आलोक आदि थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!