Samastipur

नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिवस जदयू के नेताओं ने केक काटकर मनाया

समस्तीपुर:लोहिया आश्रम समस्तीपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिवस जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने माननीय मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि आप इसी तरह बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहिए। आपके दूर दृष्टि और प्रयास से बिहार एक दिन देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएगा। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है। 2025 फिर से नीतीश विधानसभा में 225 सीट जीतेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

माननीय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना देने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पार्टी के प्रदेश नेता प्रो तकी अख्तर, जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अनस रिजवान ,प्रेम पासवान,सुरज सहनी,

अरुण पासवान, अशरफी सहनी,अंजनी कुशवाहा, राजकुमार साह, संजीत कुशवाहा, अभिषेक कुमार, तोहिद आलम, रजा अंसारी,छेदीलाल भरतीया,शुभकांत ठाकुर, आदिल ख़ान,सुजित कुमार, हिमाचल कर्ण, बबलू यादव, नीलमणि झा आदि मौजूद रहे। उपरोक्त बातों की जानकारी जदयू के जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अनस रिजवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!