Samastipur

“पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार: समस्तीपुर में विवाद सुलझाकर लौट रही थी पुलिस

समस्तीपुर में होली के दिन पुलिस पर पथराव और एक पुलिस कर्मी को घायल करने के आरोप में रोसड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में छापेमारी कर चार महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन पासवान, पिता नंदू पासवान, परमशिला देवी, पति सियाराम पासवान, पवन देवी, पति उमेश पासवान, नंदनी देवी, पति सुरेंद्र पासवान, बुची देवी, पति सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है।

 

सभी आरोपी हनुमान नगर सिंहमा वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं।

 

 

गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी के साथ पुलिस।

आरोपियों पर इन धाराओं के तहत कार्रवाई

 

हमले में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में थाना कांड संख्या 83/25 दिनांक 14/03/25 के तहत धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/109/76/132/121(2)/352/351(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई। अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

फरार आरोपी की तलाश जारी

 

रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस विवाद को सुलझाकर लौट रही थी, तभी हमला हुआ। इस मामले में पांच लोगों को जेल भेजा गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

क्या है पूरा मामला

 

शुक्रवार की देर शाम होली के दिन हनुमान नगर स्थित एक दुकानदार के साथ उधारी को लेकर कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हुआ। सूचना पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कर लौट रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

 

इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई महिला और पुरुष शामिल थे। घटना की सूचना पर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी भी पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में किया।

 

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!