Patna

“पटना में कंस्ट्रक्शन साइट से गिरकर 2 मजदूर की मौत, सेंटरिंग के दौरान अनबैलेंस होने से हुआ हादसा

पटना में मंगलवार की शाम कंस्ट्रक्शन साइट से गिरकर 2 मजदूरों की मौत हो गई। घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के पार्वती पथ में हुई है। अनिल सिंह का मकान बन रहा था। इसी मकान के बनने के दौरान हादसा हुआ है।मृतकों में राजू राय उर्फ जयनारायण सिंह और शिवशंकर सिंह शामिल हैं। दोनों वैशाली के रहने वाले थे। पटना में मजदूरी करते थे। वहीं, घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश है। सभी मकान मालिक से पीड़ित के परिजन के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

एक मजदूर ने बताया कि सेंटरिंग का काम चल रहा था। बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गया। चित्रगुप्त नगर थानेदार आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। दोनों वैशाली के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद जमा हो गए मजदूर

घटना के बाद आसपास के मजदूर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ यूनियन के नेता भी आ गए। सभी लोगों ने परिजन के लिए मुआवजे की मांग की। वहीं, मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पत्रकार नगर, कंकड़बाग, जक्कनपुर समेत लगभग 5 थानों की पुलिस मौजूद रही।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!