Patna

“प्रेम विवाह के 2 महीने बाद युवती की मौत:दहेज के लिए ससुरालवाले करते थे प्रताड़ित,लगाया हत्या का आरोप

वैशाली में प्रेम विवाह के 2 महीने बाद युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा खांसपटी गांव की है। 21 दिसंबर 2024 को काली घाट मंदिर में इंदु कुमारी(21) और रितिक कुमार ने शादी की थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शादी से पहले रितिक ने लिखित में वादा किया था कि वह और उसका परिवार इंदु को प्रताड़ित नहीं करेंगे। लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मंगलवार की रात पति और ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी।

परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका का मायका भागवतपुर तरौरा में है। मृतका के भाई धर्वेंद्र राम ने बताया कि उन्हें गांव वालों से फोन पर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि 2 महीने पहले ही उसका प्रेम विवाह करवाया था। शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसने हमें इस बारे में बताया भी था। कल रात 10 बजे दहेज नहीं मिलने पर उनलोगों ने मेरी बहन की हत्या कर दी।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति रितिक कुमार और उसके परिवार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि विवाहिता की हत्या करने की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!