Samastipur

“विभूतिपुर के नरहन पतेलिया बांध किनारे मकई के खेत में डेढ़ वर्ष की बच्ची का हाथ कटा शव मिला

विभूतिपुर.भुसवर पंचायत के नरहन पतेलिया बांध किनारे मकई के खेत में मिट्टी से सना डेढ़ साल की बच्ची का शव मिला। बच्ची के दोनों हाथ कटे हुए थे। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और स्थानीय सीएचसी ले गई। बताया जा रहा है कि खेत में बच्ची का शव एक महिला ने देखा, जो शौच के लिए गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शव पर काफी मिट्टी लगी थी, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को उठाया, तब पता चला कि बच्ची के दोनों हाथ कंधे से कटे हुए थे। बच्ची के शव मिलने व थाना पर शव आने के करीब तीन घंटे बाद बच्ची की पहचान खैराज निवासी स्वर्गीय सागर पंडित की पत्नी द्वारा खरीदी गई बच्ची के रूप में हुई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि बच्ची को सागर पंडित की पत्नी ने खरीदा था।

तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसे दफना दिया गया था। जंगली जानवर उसे कब्र से निकालकर मकई के खेत में ले गए। मिट्टी में सना शव वहीं मिला। जंगली जानवरों ने उसके दोनों हाथ नोच खाए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!