Weather UpdatePatnaSamastipur

आज का मौसम:अगले 48 घंटे में बिगड़ जाएगा बिहार का मौसम..जानिए लेटेस्ट अपडेट

आज का मौसम:Bihar Weather: बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. जहां लोग अभी ठंडी हवाओं और सर्दी का सामना कर रहे थे, वहीं अगले कुछ दिनों में गर्मी की चुभन महसूस होने लगेगी. फिलहाल, मौसम काफी सुहावना है, ना ज्यादा सर्दी है और ना ही गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कुछ दिनों के बाद तापमान में वृद्धि होने वाली है, जिससे गर्मी की लहर उठेगी, लेकिन उससे पहले एक बार फिर सर्दी का सितम दिखेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुबह के समय चलेगी सर्द पछुआ हवा
मौसम विभाग ने बताया कि 12 और 13 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्से में कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा हो सकता है. खासकर सुबह के समय. सर्द पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास होगा और लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत होगी. जबकि दिन में धूप से मौसम साफ रहेगा.

अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. वहीं, अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी फिर से लौटेगी.

आज, राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!