sportsDalsinghsaraiSamastipur

टीम इंडिया की जीत के लिए विद्यापतिधाम मंदिर में हुआ विशेष पूजा हवन,जीत की दुआ मांगी 

विद्यापतिनगर। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महामुकाबला में टीम इंडिया की जीत को लेकर मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध श्री बालेश्वर स्थान मंदिर विद्यापतिधाम के प्रांगण में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजन एवं अर्चना किया गया। इस मौके पर क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने महादेव की पूजन कर आरती की और हवन यज्ञ कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर उगना महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जहां पुजारी ने विशेष मंत्रोच्चारण के साथ भारत की जीत की कामना की। बता दें कि दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मैच को लेकर भारत की जीत को लेकर देश भर में पूजन – पाठ और प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा। ऐसा ही नजारा विद्यापतिधाम मंदिर में देखने को मिला। यहां गर्भगृह में मंदिर के पंडित पुजारी व युवा क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन अभिषेक किया और मंत्र उच्चारण के साथ उगना महादेव से प्रार्थना की है कि भारत न केवल इस मैच को बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भी बने। इस दरम्यान क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह दिखा।

 

स्थानीय युवाओं व क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत की खुशी और पाकिस्तान को हराने के लिए हवन-पूजन किया। स्थानीय क्रिकेट प्रेमी मिंटू कुमार झा, प्रवीण गिरि,संजय सिंह मुन्ना,पुकार गिरि, गोपाल गिरी,अमित गिरी,सोनू गिरी,छोटू कुमार आदि ने बताया कि जिस तरह पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराने का काम किया है। आज भी उसी तरह भारतीय टीम पाकिस्तान को धूल चटाने का काम करेगी और हम लोग में होली-दिवाली एक साथ मनाएंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!