Samastipur

“महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में खास तैयारी,थानेश्वर मंदिर को फूलों और रंग- बिरंगी रोशनी से सजाया गया

समस्तीपुर | महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में खास तैयारी की गई है। थानेश्वर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। स्थानीय पुजारी ने बताया कि बुधवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। शाम 5 बजे मंदिर से शिव बारात निकलेगी। यह बारात थाना, कलेक्ट्रेट आवास, पटेल चौक गोलंबर होते हुए कलेक्ट्रेट और ओवरब्रिज के नीचे से होकर मंदिर लौटेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रात में बाबा का विशेष श्रृंगार होगा। अल सुबह से जलाभिषेक शुरू होगा। शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के रास्ते में बैरिकेडिंग रहेगी और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

 

 

बल एवं दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की मदद के लिए पुलिस बल के साथ ही वॉलंटियर्स भी तैनात रहेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!