Samastipur

शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

शाहपुर पटोरी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चाणक्यपुरी कॉलोनी, सिनेमा चौक स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से रविवार को आयोजित शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसे हरी झंडी दिखाकर शहर के प्रमुख व्यवसायी शंकर प्रसाद लोहिया ने रवाना किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शोभायात्रा में वाहन पर शिवलिंग को सजाया गया। जिसके द्वारा भगवान शिव को सर्वोच्च, सर्वज्ञ, सर्व धर्ममान्य, सर्वशक्तिमान और सर्वोपरि दर्शाया गया। साथ ही देवी-देवताओं की सुंदर झांकी सजाई गई।

 

शोभायात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर पूरी हुई। जिसमें दर्जनों भाई-बहनों सहित सैकड़ों स्कूली बच्चों ने शिव ध्वज एवं शिव संदेश की तख्तियां लेकर हिस्सा लिया। लोगों को व्यसन-बुराई व विकारों से मुक्त होने का संदेश देने के साथ-साथ 16 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे से सोमारी हाट में ओम सुधा डेयरी के निकट होने वाले शिव जयंती के आयोजन में आने हेतु निमंत्रण पत्र भी दिया गया।

बीके रंजना बहन ने पटोरी वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान शिव से उनकी संतान होने के नाते अपना सच्चा हक जानने व लेने के लिए 89 वें शिव जयंती महोत्सव में अवश्य पधारें।शोभा यात्रा में दर्जनों भाई-बहन शामिल हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!