Samastipur

“प्रीमियम लीग टूर्नामेंट:बेगूसराय ने मुजफ्फरपुर को 7 विकेट से हराया

समस्तीपुर।वारिसनगर| वारिसनगर प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में शांति निकेतन बेगूसराय ने शरवर इलेवन मुजफ्फरपुर को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नर्सरी मैदान में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत से ही टीम लड़खड़ा गई। पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सिर्फ इमरान विक्की और विवेक कुमार ही दोहरे अंक तक पहुंचे। पूरी टीम 13.1 ओवर में 42 रन पर सिमट गई। बेगूसराय के कृष्णा अर्क, रासबिहारी और विशाल ने 3-3 विकेट लिए। अमित लेफ्टी को 1 विकेट मिला। जवाब में बेगूसराय की टीम ने 5.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

रासबिहारी रिटायर्ड हर्ट हुए। टीम ने 2 विकेट गंवाए। कृष्णा अर्क को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुधीर कुमार चौधरी ने दिया। मैच में अंपायर की भूमिका मनीष चंद्रा और दीपू झा ने निभाई। स्कोरर रामधीन और राकेश कुमार रहे। कमेंट्री मुन्ना ने की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!