Samastipur

“समस्तीपुर से कर्ज लेकर कुंभ गई वृद्धा की मौत,शव लेकर आई एंबुलेंस को चंदा कर लोगो ने दिया 28 हजार

“समस्तीपुर की खबर:सिंघिया.थाना क्षेत्र लहरगछिया गांव मंगलवार की रात महाजन से कर्ज लेकर कुंभ स्नान करने गई गांव की अनीता देवी की प्रयाग से एम्बुलेंस में लाश लेकर गांव पहुंचते के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हद तो तब हो गई जब एम्बुलेंस संचालक द्वारा रोते बिलखते गरीब परिजनों से किराए के रुपए मांगने शुरू कर दिए। एम्बुलेंस संचालक द्वारा किराए की मांग करते ही ग्रामीणों ने उत्तरप्रदेश सरकार और कुंभ प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल परिजनों ने सामाजिक स्तर पर 28 हजार रुपए चन्दा इकठ्ठा कर भाड़े पर लाश लेकर आए एम्बुलेंस संचालक को किराया चुकाना पड़ा। कुंभ स्नान में मौत हुई 62 वर्षीया अनीता देवी लहरगाछिया गांव निवासी स्व. जनार्दन दास की पत्नी थी। मृतका अनीता देवी की पुत्र लक्ष्मी दास ने बताया कि आस्था को लेकर महाजन से उधार की रुपए लेकर ट्रेन से 13 फरवरी को गुरुवार के दिन मां अनीता देवी के साथ प्रयाग चले थे। 15 फरवरी को कुंभ स्नान के बाद भीड़ के बीच दब गई। इसके बाद उनका तबीयत बिगड़ने लगा। बाद में कुंभ मेले के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक अनीता देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुत्र लक्ष्मी दास समेत साथ गए ग्रामीण अस्पताल और यूपी कुंभ प्रशासन से शव को सही सलामत सरकारी एम्बुलेंस गांव तक भेजे जाने की गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन मदद करने आगे नहीं आए। थक हार कर निजी एम्बुलेंस किराए कर मां अनीता देवी के शव को गांव लाना पड़ा। इधर मृतक अनीता देवी की बेटे की बात सुनकर क्षेत्र के लोगो में केंद्र पर यूपी सरकार द्वारा किए गए कुंभ मेले की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगा है। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

 

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!