Samastipur

“कर्नाटक में समस्तीपुर के युवक की हादसे में मौत:वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर,गांव पहुंचा शव

समस्तीपुर.कर्नाटक में सड़क हादसा हुआ, जिसमें समस्तीपुर के मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ मिल्की वार्ड-13 के रहने वाले 30 वर्षीय अजय कुमार राय की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गुरुवार शाम को जब अजय राइस मिल से अपने घर लौट रहे थे, तब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घर का इकमात्र कमाने वाला सदस्य था

अजय ही घर का इकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनकी कमाई से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। अब परिवार के सामने भविष्य की चिंता सता रही है। गांव के लोग लगातार परिवार से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं।कर्नाटक से बथुआ में रविवार की सुबह युवक की लाश आई। दो दिन पहले कर्नाटक में सड़क हादसा हुआ था। मौके पर शव देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार और ग्रामीण के बीच मातम का माहौल था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!