Samastipur

“ग्रामीण महिलाए इलेक्ट्रिक साइकिल पर अपना कारोबार को बढ़ावा देंगी,जीविका दीदियां चलाएंगी साइकिल

हाजीपुर.महिलाएं आज लगभग सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अब ग्रामीण महिलाए इलेक्ट्रिक साइकिल पर अपना कारोबार को बढ़ावा देंगी। इसे लेकर वैशाली जिले के दो प्रखंड के 15 जीविका दीदी को आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसी उद्देश्य से इलेक्ट्रिक साइकिल दिया गया। समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में प्रयास के तहत “स्त्री ” (स्त्री-इलेक्ट्रिक साइकिल के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों के लिए टिकाऊ परिवहन) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे, कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड एवं पीसीआई, भारत) प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के हाजीपुर व गोरौल की जीविका दीदियों को इलेक्ट्रिक साइकिल चार दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत दिया गया। जिससे महिलाएं साइकिल से अपने रोजगार और कारोबार को बढ़ावा देंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कारोबार बढ़ावा के साथ आत्मनिर्भरता बनने मिलेगा मदद प्रोजेक्ट के माध्यम से जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की पहल है।

पर्यावरण अनुकूल एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रयास न केवल दीदियों के रोजगार और कारोबार को बढ़ावा देगा, बल्कि उनकी आत्मनिर्भरता को नया आयाम देगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!