Patna

“पटना HC की महिला वकील का आरोप-सीनियर ने रेप किया:बोली- 2 साल अलग-अलग जगह पर…

पटना.पटना में शुक्रवार को हाईकोर्ट की एक जूनियर महिला वकील ने अपने सीनियर पर रेप का आरोप लगाया है। 24 साल की महिला वकील का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान उनके सीनियर और कुछ लोगों ने मिलकर उनके साथ दो सालों तक अलग-अलग जगहों पर रेप किया। ये सिलसिला 2023 से लेकर 2025 जनवरी तक चला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसे लेकर पीड़िता शुक्रवार को आवेदन के साथ श्रीकृष्णापुरी थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना था कि आवेदन में कुछ गलतियां हैं, जिस वजह से वो FIR नहीं कर सकते। पुलिस ने उसे शनिवार को फिर से आवेदन देने को कहा है। पीड़ित वकील ने पटना के एक होटल का भी नाम बताया है, लेकिन उस होटल का भी सही लोकेशन पता नहीं चल पाया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कृष्णापुरी थाने की पुलिस ने जांच भी की। पीड़िता के कहने पर पुलिस 6 से 7 किलोमीटर तक उसकी बताई अलग-अलग लोकेशन पर भी गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!