Patna

“पटना :15 साल की नाबालिग को ट्रक ने कुचला, मौत:स्कूल जाने के लिए रोड क्रॉस कर रही थी

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी छोटी पहाड़ी के पास स्कूल जा रही थी। तभी उसे ट्रक ने कुचल दिया।मृतक की पहचान 15 वर्षीय सुष्मिता कुमारी के रूप में हुई है।वह सुष्मिता और बबलू महतो की बेटी थी। नौवीं कक्षा की छात्रा थी। सुबह, सुष्मिता अपने घर से स्कूल जा रही थी। तभी सड़क पार करते समय नागालैंड नंबर की एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गंभीर हालत में तुरंत पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस और अन्य थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों द्वारा यातायात बाधित करने के प्रयास को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!