Patna

शादी से पहले दरोगा गिरफ्तार:पहली प्रेमिका ने यौन शोषण का लगाया आरोप, 5 साल से था अफेयर

हाजीपुर में तिलक से दो दिन पहले एक दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दरोगा जमुई का रहने वाला राहुल कुमार(28) है। दरोगा पर आरोप है कि उसने बेगूसराय की रहने वाली एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया है। जानकारी के मुताबिक, दरोगा का 5 साल से अफेयर चल रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आरोपी दरोगा की 3 मार्च को दूसरी लड़की से शादी है। जिस लड़की से शादी होने वाली है, वो भी सब इंस्पेक्टर है। हालांकि, लड़की किस थाने में पोस्टेड इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है।

2020 से दरोगा का चल रहा था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, दरोगा राहुल कुमार का 2020 से पीड़ित लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों स्टूडेंट लाइफ से ही साथ में थे। 2024 तक दोनों साथ में थे, लेकिन इसी दौरान राहुल की आकांक्षा से दोस्ती हो गई। दोनों एक ही थाने में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान आकांक्षा और राहुल दोनों करीब आ गए। इसके बाद दरोगा राहुल ने सितंबर 2024 में आकांक्षा से कोर्ट मैरिज कर ली।3 मार्च को राहुल की वैशाली की ही रहने वाली आकांक्षा से शादी है, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है।
20 फरवरी को पहली प्रेमिका ने की शिकायत

दोनों की अगले महीने शादी थी, 24 फरवरी को राहुल का तिलक होना था। 19 फरवरी को राहुल की पहली गर्लफ्रेंड को इसकी जानकारी हुई। उसने 20 फरवरी को दरोगा के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की।प्रेमिका ने आरोप लगाया, ‘राहुल कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण किया है।’ महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी को दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!