Patna

गांधी सेतु और एनएच पर दिनभर लगता रहा जाम,यातायात पुलिसकर्मियों के पसीने छूटे

पटना सिटी एनएच और महात्मा गांधी सेतु पर शुक्रवार को भी दिनभर रूक-रूक कर जाम लगता रहा. स्थिति यह है कि जाम से निपटने में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को भी पसीने छूट रहे थे. एनएच पर जीरोमाइल से लेकर पूरब व पश्चिम में जाम था, वहीं पटना मसौढ़ी रोड में भी इसका प्रभाव रहा. इसी प्रकार से सेतु पर पटना से हाजीपुर जाने वाली पश्चिमी लेन पर और हाजीपुर से पटना आने वाले पूर्वी लेन पर जाम लगा रहा, जो जीरो माइल तक था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सेतु पर तैनात यातायात पुलिस का कहना है कि जाम से निपटने के लिए मालवाहक वाहनों को रोक कर यात्री वाहनों को आगे निकालने का कार्य कराती है. ताकि यात्रियों को राहत मिल सके. जाम के कारण दुपहिया वाहन चालक भी परेशान रहे. दरअसल हाजीपुर की तरफ निर्माण कार्य चलने और शादी ब्याह के मौसम की वजह से वाहनों का दबाव सेतु पर बढ़ा हुआ है. इसकी वजह से सुबह व शाम में जाम की समस्या कुछ ज्यादा हो रही है. सेतु पर जाम की समस्या का प्रभाव एनएच की सड़कों पर भी पड़ता है. सेतु व एनएच पर जाम की स्थिति नहीं हो.

इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इतना ही नहीं सेतु पर वाहनों का ठहराव नहीं हो, इसके लिए यात्री शेड के पास दो माह पूर्व सीढ़ी को ध्वस्त करने कार्य कराया गया. इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!