Patna

“बख्तियारपुर थाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जले

पटना के बख्तियारपुर थाने में दोपहर को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने थाने के एक कमरे को चपेट में ले लिया, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। फिर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कई दस्तावेज जले

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, थाने के कुछ महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज जलकर नष्ट हो चुके थे। बाढ़ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!