DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय पुलिस सप्ताह के अवसर थाना से नशा मुक्ति रैली निकाली गई

दलसिंहसराय,पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर रविवार को दलसिंहसराय थाना परिसर से जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.यह अभियान 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा.जिसके पहले दूसरे दिन थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक प्रभात फेरी निकाली गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस रैली में सन्त निरंकारी मण्डल के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए. थाना अध्यक्ष ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बैनर और पोस्टर लेकर थाना से रैली होते मेंन बाजार होते हुए,मंगल साह चौक, गोला रोड, गुदरी रोड होते हुए सरदारगंज पर समाप्त हुई.इस दौरान नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष झांकी निकाली गई.जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही.
संस्था के सदस्यों के द्वारा नशा के बचाव के लिए चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया.इस कार्यक्रम एसआई सुबोध कुमार,नरेश पासवान,अन्नू सिंह,राहुल कश्यप समेत सैकड़ों सदस्य शामिल हुए.

थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने कहा कि पुलिस सप्ताह दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाना और नशा में होने वाले अपराध से लोगों को सतर्क करना है.उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वच्छ, सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें.जागरूकता अभियान के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.जिससे अधिक से अधिक लोग नशा मुक्ति के प्रति जागरूक हो सकें.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!