DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:गंगा नहा कर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी सड़क दुर्घटना में जख्मी

दलसिंहसराय,सीमावर्ती क्षेत्र के बछ्वारा थाना क्षेत्र के एन एच 28 टोल टैक्स के पास सिमरिया से गंगा स्नान कर आने के क्रम में एक बाईक पर सवार पति पत्नी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसे डायल 1033 सड़क दुर्घटना एम्बुलेंस के द्वारा दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर मंगलगड निवासी नारायण यादव के पुत्र रामबालक यादव (48) एंव रामबालक यादव की पत्नी मीणा देवी (44) के रूप में हुई है.बताया जाता है की दोनों सिमरिया गंगा स्नान के लिए गए थे.

 

गंगा स्नान कर लौटने के दौरान पिकअप वाहन के द्वारा चकमा देने के कारण दोनों गंभीर रूप से सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जहाँ रामबालक यादव की हालत जायदा नाजुक देख कर दोनों को प्राथमिकी इलाज के बाद रेफर कर दिया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!