DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:क्रिकेट कप टूर्नामेंट कोनैला का पांचवां लीग मैच राशिद 11 ताजपूर की टीम जीता

दलसिंहसराय, प्रखण्ड के कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में चल रहे हैं महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट कोनैला का पांचवां लीग मैच बसढ़िया और राशिद 11 ताजपूर के बीच खेला गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसमें बसढ़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.पहले बल्लेबाजी करते हुए बसढ़िया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में 9 विकेट खोकर 119 रन का लक्ष्य खड़ा किया.जिसका पीछा करने उतरी राशिद की टीम ने 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया.विजय प्राप्त करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी.

 

इस मैच के बेस्ट प्लेयर शाहपुर के निशार हुए.जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 4 चौका और 6 छके की मदद से 62 रन बनाये और 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट भी लिये.

 

जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रमन ईश्वर और धर्मेंद्र दास के द्वारा दिया गया के द्वारा दिया गया.मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका में त्रिलोकी एवं राजन थे.उद्घोषक का कार्य नीरज राज ने किया.वहीं स्कोरिंग का कार्य रंकज शर्मा एवं निरंजन महतो ने किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!