Patna

“मोदी ने नीतीश को लाडला मुख्यमंत्री कहा:मोदी बोले- जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे

भागलपुर.PM मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर में कहा- ये जो जंगलराज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर, आस्था से नफरत है। वे महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।पीएम ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते। भाषण की शुरुआत PM ने अंगिका (बिहार की बोली) में लोगों को प्रणाम किया। नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मोदी ने अपने भाषण में 6 बार जंगलराज और 3 बार कांग्रेस का जिक्र कर घेरा। कहा- पहले छोटे किसानों का हक बिचौलिये हड़प लेते थे, लेकिन ये मोदी है, नीतीश जी हैं, जो किसानों का हक किसी को नहीं खाने देंगे।पीएम ने बिहार के लिए 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपए भेजे।

PM मोदी ने कहा- अगर NDA सरकार ना होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती।
मोदी के स्पीच की बड़ी बातें

‘मैंने लालकिले से कहा है, विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ हैं- गरीब, अन्नदाता किसान, हमारे युवा और हमारे देश की नारी। चाहे केंद्र हो या यहां नीतीश के नेतृत्व में चल रही NDA की सरकार हो, किसान हमारी प्राथमिकता हैं। किसानों के लिए सरकार ने पूरी मेहनत से काम किया है।’
PM ने कहा- ‘खाद की बोरी जो 3 हजार रुपए की मिलती है, वो हम आपको 300 रुपए में देते हैं। हमारी सरकार न होती तो आज भी 3 हजार में मिलती। हमारी सरकार किसानों के लिए सोचती है। बीते 10 साल में करीब 12 लाख करोड़ रुपए जो आपके खाते से खाद खरीदने के लिए देने थे, वो केंद्र ने बजट में दिए हैं।’
‘पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलती है। आप कल्पना कर सकते हैं, अगर NDA सरकार न होती तो क्या होता। अगर हमारी सरकार नहीं होती तो आज भी खाद के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ती। बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता।’
PM ने कहा- ‘ललन सिंह के प्रयास से 2 परियोजना पूरी हो रही है। मोतिहारी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जो बेहतरीन गाय की नस्ल के लिए काम कर रहा है। दूसरा बरौनी का प्लांट। मछुआरे साथियों को पुराने लोगों ने कुछ फायदा नहीं दिया। हमने किसान क्रेडिट कार्ड दिया। ऐसे ही प्रयासों से बिहार आगे बढ़ रहा है। जैसे नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार आज मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है।
नीतीश ने कहा- मोदी के साथ ही रहेंगे, अब इधर-उधर नहीं होंगे

नीतीश कुमार के साथ खुली जीप में लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री।सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘हम 24 नवंबर 2005 में पहली बार बिहार में सरकार में आए थे। उस समय शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। बुरा हाल था। समाज में बहुत विवाद था।अब किसी प्रकार का डर नहीं है। राज्य में प्रेम भाईचारा शांति का माहौल है। सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है।”अब इधर-उधर नहीं होंगे। पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। हम भी अब उन्हीं के साथ हैं और रहेंगे। सब लोग पीएम मोदी के पक्ष में है। इसलिए देश के साथ-साथ बिहार भी आगे बढ़ेगा।

2005 के पहले ये लोग मुस्लिमों का वोट ले लेते थे, लेकिन उनका विकास नहीं होता था। हिंदू- मुस्लिम झगड़े होते थे। अब कहीं हिंदू मुस्लिम झगड़े नहीं होते हैं। हमने सभी जाति के लिए काम किया है।इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मैंने किसी नेता के स्वागत में इतनी भीड़ नहीं देखी। जनता का समुद्र है। नरमुंड ही नरमुंड दिखाई दे रहे हैं।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!