BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय:रेलवे लाइन पर मिली पेंटर की लाश:राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत की आशंका

बेगूसराय.बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी नंबर-48 के पास शनिवार देर शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान हो गई है। मृतक भागलपुर जिला का रहने वाला था। आज परिजन ने बेगूसराय आकर पहचान की। इसके बाद लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।मृतक की पहचान भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित आशटोल नारायणपुर निवासी स्व. विधान शर्मा के बेटे रविन्द्र कुमार (21) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजन किसी भी विशेष जानकारी से इनकार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिले के बाहर में काम करने जाता था

परिजनों का कहना है कि रविन्द्र मकान पेंटिंग का काम करता था। वह भागलपुर जिला ही नहीं, बल्कि दूर-दूर के जिलों से जहां कहीं उसे बुलाया जाता था, वहां जाकर पेंटिंग का काम करता था। कल दोपहर में करीब 2:00 बजे बातचीत हुई थी तो उसने नारायणपुर बाजार में रहने की बात कही थी। उस समय उसने कहीं जाने की बात नहीं कही थी। अचानक कहां जा रहा था, पता नहीं।

आशंका है कि वह नारायणपुर से नवगछिया स्टेशन आया और वहां से 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गया। उसे बेगूसराय उतरना होगा, लेकिन इस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का बेगूसराय स्टेशन पर ठहराव नहीं है। जिसके कारण गुमटी नंबर-48 के समीप चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर शरीर क्षत-विक्षत हो गया। फिलहाल बेगूसराय रेल पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!