Indian RailwaysVaishali

“मालदा मंडल में 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक:आज कई ट्रेनें रद्द,जमालपुर-किउल सहित कई ट्रेन रद्द

हाजीपुर.मालदा मंडल में एलएचएस कार्य के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने 23 फरवरी 2025 को सुबह 9:15 से दोपहर 3:15 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है। नाथनगर-अकबरनगर और अकबरनगर-सुलतानगंज रेलखंड पर समपार फाटकों के बदलाव का काम किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान जमालपुर-किउल-जमालपुर मेमू पैसेंजर (63423/63424) का परिचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा। पटना-दुमका एक्सप्रेस (13334) को किउल-झाझा-जसीडीह-दुमका के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं, मालदा टाउन-किउल-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13409/13410) भागलपुर से ही चलेगी। राजेंद्रनगर-बांका एक्सप्रेस (13242) का परिचालन किउल में समाप्त होगा।

23 फरवरी को यह ट्रेन किउल से बांका-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस (13241) के रूप में चलेगी। भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (13419) की समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन दोपहर 2:05 बजे के बजाय शाम 3:20 बजे चलेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!