Patna

“24 साल के छात्र का पकड़ौआ विवाह:पटना से किडनैप कर जबरन कराई शादी;बोला- दोनों में पहले से था अफेयर

पटना के बाढ़ में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। सोमवार की शाम पटना के बहादुरपुर इलाके से स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक छात्र को किडनैप किया और हरौली गांव लेकर गए। इस दौरान छात्र के साथ मारपीट की गई, फिर देर रात जबरन उसकी शादी करा दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंगलवार की सुबह लड़की पक्ष ने लड़के के पिता उपेंद्र प्रसाद को फोन कर शादी की सूचना दी। इसके बाद लड़के के पिता पुलिस स्टेशन पहुंचे और लड़की के परिजनों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का-लड़की को हिरासत में लिया। छात्र शुभम कुमार (24) पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करता है।

मारपीट और किडनैपिंग की बात गलत

लड़की पक्ष के संतोष यादव ने बताया कि ‘शुभम अपने दोस्त के यहां आता-जाता था, जहां लड़की से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करते थे। जबरन शादी नहीं हुई है। किडनैपिंग और मारपीट की बात गलत है।

इस शादी का कोई मतलब नहीं है

वहीं, शुभम के पिता उपेंद्र प्रसाद इस शादी से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के साथ मारपीट हुई है। किडनैप करके जबरन शादी कराई गई। हरौली के संतोष यादव ने तीन-चार लोगों के साथ मिलकर मेरे बेटे को अगवा किया है।

दोनों का दर्ज किया गया बयान

बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ‘घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लड़का और लड़की को रिकवर किया गया है। लड़का पटना में रहकर पढ़ाई करता है, जिसे सोमवार को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। हरौली गांव लाकर उसकी जबरन शादी करवा दी गई। लड़का-लड़की का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को फॉरवर्ड किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!