Patna

“13 साल की छात्रा स्कूल की गेट से लापता:मां बोली- दो लड़कों ने बहला-फुसलाकर किया अगवा

मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह अहियापुर के एक इलाके की रहने वाली 13 साल की लड़की स्कूल जाने के लिए निकली। लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल के बाहर से ही गायब हो गई। जब छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लड़की का कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में लड़की की मां ने अहियापुर थाना में आवेदन देकर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लड़की नगर थाना क्षेत्र के एक इलाके स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह गुरुवार सुबह 8.30 में घर से स्कूल जाने के लिए ऑटो से निकली थी। स्कूल के गेट पर वह उतर गई। लड़की के उतरने की सूचना ऑटो ड्राइवर ने मां को दी। इसके बाद लड़की की मां इतमीनान हो गई। हालांकि, जब छुट्टी हुई, तो काफी देर बाद तक लड़की घर नहीं पहुंची।

8वीं क्लास की स्टूडेंट है लड़की

लड़की के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुआ लेकिन कोई पता नहीं चला। लड़की की मां ने बताया कि मेरी बेटी 8 वीं क्लास में पढ़ती है। सुबह घर से ऑटो पकड़कर स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन स्कूल नहीं पहुंची है। ऑटो वाले ने फोन कर सूचना दी कि आपकी बेटी गेट पर उतर गई है।

इस मामले में लड़की की मां ने थाने को आवेदन देकर 2 युवकों पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया है। दोनों उसी मुहल्ले के हैं। आरोप है कि बेटी को बहला फुसला कर भगाया गया है। उन्हें किसी अप्रिय घटना घटित होने का डर है।

इस पूरे मामले में अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि लड़की के गुमशुदगी की आवेदन मिला है। 2 युवकों पर लड़की के भगाने का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला लगता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!