PatnaSamastipur

“बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 105 करोड़ मंजूर:मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सुपौल, भागलपुर में बांध होंगे मजबूत

पटना.बिहार सरकार बारिश और बाढ़ से 5 महीने पहले अलर्ट मोड में हैं। खगड़िया, सुपौल, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में नदी के कटाव रोकने और तटबंधों को मजबूत करने के लिए 105 करोड़ की राशि मंजूर किए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। बारिश और बाढ़ से पहले काम किया जा रहा है। ताकि आपदा की स्थिति उत्पन्न ना हो।

खगड़िया तेलीहार जमींदारी बांध के पास कटाव निरोधक काम के लिए 22.05 करोड़ और शहर सुरक्षा तटबंध के निर्माणके लिए 19.39 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भागलपुर जिले में इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध का काम किया जाएगा। कटाव निरोधक काम के लिए 1737.36 लाख की स्वीकृति मिली है।सुपौल के शिकारहट्टा मंझार बांध, डगमारा मार्जिनल बांध, निर्मली घेरा बांध की मरम्मती और सड़क निर्माण के लिए 1721.97 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी के दायां तटबंध के लिए 2988.82 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!