PatnaSamastipurWeather Update

“मौसम का हाल:बिहार में ठंड के बीच 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना:घने कोहरे का यलो अलर्ट,संक्रांति पर ठंड से मिलेगी राहत

“मौसम का हाल:बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने आज और 13 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में बादल के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 13 से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी।वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी 12 जनवरी को प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण सुबह में कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों तक नालंदा, नवादा, पटना, भागलपुर, मुंगेर, बांका, खगड़िया, जमुई में घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 7 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, प्रदेश के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में सुबह में हल्का कुहासा छाया रहेगा।

कई जिलों की हवा खराब

बिहार में ठंड की वजह से हवा भी काफी दूषित हो गई है। शनिवार को हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का AQI 368 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर का 303, पटना का 294, आरा का 224, बेगूसराय का 254, मुंगेर का 210, पूर्णिया का 227, किशनगंज का 260 और बेतिया का 249 दर्ज किया गया।

धूलकण की वजह से राजधानी में बढ़ रहा प्रदूषण

राजधानी में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण स्थल को ढककर काम करने का आदेश दिया है। इसके बावजूद ढक कर काम नहीं किया जा रहा है। इसका असर राजधानी की हवा पर पड़ रहा है। धूलकण की वजह से पटना की हवा प्रदूषित हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!