DalsinghsaraiSamastipur

“बड़े स्तर पर थानाध्यक्षों का तबादला,दलसिंहसराय सहित समस्तीपुर के कई थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर,यहां लिस्ट…

समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने कई थानाध्यक्षों को लाइन क्लोज व थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया है। एसपी ने नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, रोसड़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, उजियारपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार और पु.नि. अकमल खुर्शीद को लाइन क्लोज कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं इसमें मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पुनि पिंकी प्रसाद को दलसिंहसराय में अंचल पुलिस निरीक्षक, पुनि मनोज कुमार को रोसड़ा अंचल निरीक्षक, पुनि शिवकुमार यादव को नगर थानाध्यक्ष, पुनि अजीत प्रसाद सिंह को मुफ्फसिल थानाध्यक्ष, पुनि इरशाद आलम को दलसिंहसराय थानाध्यक्ष, पुनि लालबाबू प्रसाद को रोसड़ा थानाध्यक्ष, पुअनि संजय कुमार सिंह को उजियारपुर थानाध्यक्ष,

पुअनि संतोष कुमार यादव को चकमेहसी थानाध्यक्ष, पुअनि दिव्य ज्योती कुमारी को अंगारघाट थानाध्यक्ष, पुअनि राहुल कुमार को हलई थानाध्यक्ष, पुअनि ब्रजेश कुमार सिंह को पूसा थानाध्यक्ष, पुअनि ओमप्रकाश कुमार को कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष, पुनि निरज तिवारी को सदर अंचल पुलिस निरीक्षक का प्रभार दिया है. वहीं पुअनि मुकेश कुमार, पुनि अकमल खुर्शीद, पुनि आशुतोष कुमार, पुनि राकेश कुमार रंजन, पुनि मुकेश कुमार मंडल को लाइन क्लोज किया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!