Samastipur

“समस्तीपुर:बाबा विभूतिनाथ मंदिर में प्रेमी-युगल ने किया शादी,महीनो से चल रहा प्रेम प्रसंग

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर के प्रांगण में एक प्रेमी युगल की शादी के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार विभूतिपुर प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत के एक गांव की प्रेमिका और विभूतिपुर पूरब पंचायत के एक गांव के प्रेमी का विगत कुछ महीनों से मधुर संबंध बना था। यह मधुर संबंध अपने प्रेम के प्रकाष्ठा पर पहुंचा और वह प्रेमलाप में तब्दील हो गया। इस दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी और उसे ग्रामीणों ने पड़कर पूछताछ करते हुए विभूतिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उस प्रेमी युगल को उसके अभिभावक को सौंप दिया। सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए बुद्धिजीवियों की पहल पर दोनों की आपसी सहमति के आधार पर विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बाबा विभूति नाथ मंदिर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शादी रचाई गई। दोनों प्रेमी युगल पति-पत्नी होने का संकल्प लेते हुए अपने घर निकल गये। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। वहीं इस प्रेमी युगल को दीर्घायु होने का आशीर्वाद भी दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!